फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-12 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से अत्याधुनिक सामुदायिक भवन और बैंक्वेट हॉल बनाने की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत भवन में सीसीटीवी कैमरे के साथ कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों को विवाह समारोह, पारिवारिक कार्यक्रम आदि के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। सेक्टर-12 शहर का प्रमुख प्रशासनिक और सार्वजनिक गतिविधियों का केंद्र है। यहां जिला प्रशासन, विभिन्न सरकारी कार्यालय और कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। यहां अभी एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर हैं। यहां आये दिन सामाजिक आयोजनों, सांस्कृतिक गतिविधियों, सरकारी सम्मेलन और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं। लेकिन सामुदायिक भवन की कोई सुविधा नहीं है। मजबूरीवश लोगों को कई कार्यक्रमों के लिए निजी बैंक्वेट हॉल या अन्य म...