बोकारो, मई 18 -- सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें दो युवक आकाश कुमार (17 वर्ष) व पवन कुमार (17 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 12 पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी युवकों से घटना की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफरघटना का विवरण पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जय कुमार व सुजल कुमार पर चाकू मारने का आरोप है। सेक्टर 12 पुलिस को घायल आकाश व पवन ने बताया कि वे सेक्टर 12 झोपड़पट्टी के पास से गुजरने के दौरान जय व सुजल बेवजह उलझ गए। इस क्रम में चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक भी सेक्टर 12 झोपड़पट्टी के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट ग...