नोएडा, मार्च 9 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-112 आरडब्ल्यूए (किसान कोटा) के सात में से चार पदाधिकारियों ने सोमवार को त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने अध्यक्ष पर तानाशाही और वित्तीय अनियमिताओं के आरोप लगाए हैं। सचिव विकास चौधरी के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष अमोल सिंह, उपसचिव संजीव कुमार और सदस्य राहुल शर्मा ने अध्यक्ष नागेंद्र सिंह की कार्यशैली के विरोध में अपने पदों से त्यागपत्र सौंप दिया है। विकास चौधरी का कहना है कि जिस विश्वास के साथ सेक्टरवासियों ने इस सात सदस्यीय टीम को चुना था, अध्यक्ष की तानाशाही ने उस भरोसे को तोड़ दिया है। हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों के संबंध में अध्यक्ष का पक्ष आना बाकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...