सेक्टर-110ए में सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा
गुड़गांव, जून 22 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-110ए में सड़कों का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अधिकारियों ने दावा किया है कि अगले दो महीने के अंदर सभी सड़कों का निर्माण कर दिया जाएगा। करीब 30 एकड़ में विकसित इस सेक्टर में करीब 200 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं, जिसमें करीब 500 परिवारों ने रहना शुरू कर दिया है। इस सेक्टर की सड़कों पर गड्ढे थे। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय आरडब्ल्यूए की तरफ से एचएसवीपी प्रशासक से आग्रह किया था कि सड़कों का निर्माण किया जाए। एचएसवीपी प्रशासक के निर्देश पर इंजीनियरिंग सैल ने करीब ढाई किमी लंबी सड़कों के निर्माण के लिए करीब एक करोड़ रुपये का इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.