फरीदाबाद, जनवरी 26 -- फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित सर छोटू राम पार्क समेत सभी पार्कों और ग्रीन बेल्टों को जल्द सुधारा जाएगा। छोटू राम पार्क में सिंथेटिक फुटपाथ बनाए जाएंगे, जर्जर बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराई जाएगी, जिससे को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा सके। इसे लेकर नगर निगम की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। पार्क में फुटपाथ और झूले टूटे हुए हैं। कई स्थानों पर बाउंड्री वॉल जर्जर हो चुकी है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। इसे लेकर स्थानीय लोग कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया जारी की है। योजना के तहत नए सिंथेटिक फुटपाथ बनने से न केवल चलना आसान होगा, बल्कि बारिश के मौसम में फिसलन की समस्या भी कम होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पार्क में पहले की तरह रौनक नजर आएगी। पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.