आगरा, फरवरी 18 -- आवास विकास परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए आवास विकास कालोनी सिकंदरा के सेक्टर 11 में भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के आदेश पर निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-11 में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खसरा संख्या 964 एवं 969 स्थित आवास विकास परिषद की भूमि पर वीरेंद्र जैन, मुकेश दिवाकर, पप्पू पंडित आदि द्वारा अवैध रूप से बालू, बजरी, भूसा, ईंट, सीमेंट आदि का कारोबार किया जा रहा था। संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन लगातार अवहेलना किए जाने पर परिषदीय प्रवर्तन दल के सहयोग से उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह ने बुलडोजर से स्थल को समतल एवं साफ करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.