गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-107 में सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण को शुरू करने में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से देरी की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंजूरी मिलने के पौने दो साल का समय बीतने के बावजूद अधिकारी अब तक इसके निर्माण की डीपीआर को तैयार नहीं कर सके हैं। मौजूदा समय में सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 में विकसित रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों से निकल रहा गंदा पानी बिना शोधित हुए नजफगढ़ नाले के माध्यम से यमुना में जा रहा है। यमुना को प्रदूषणमुक्त करने के लिए जीएमडीए ने गांव दौलताबाद (सेक्टर-107) की करीब 49 एकड़ जमीन में सीवर शोधन संयंत्र तैयार करने की योजना बनाई थी। जुलाई, 2024 में इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मंजूरी के लिए रखा गया था। सैनी ने इस ...