गुड़गांव, मई 5 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-10 में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश कारोबारी की कार से 11 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित कारोबारी ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन पिस्तौल दिखाने पर वह पीछे हट गए। व्यापारी अभय बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोल्ड ड्रिंक वितरक का काम करते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नो बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी घर के बाहर पार्क की और उतरने की तैयारी की, पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए। एक बदमाश ने ड्राइवर के बगल वाली सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग उठा लिया। दूसरा बदमाश कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर कवर देने के लिए खड़ा था.

पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी बैग चोरी हो...