बोकारो, फरवरी 7 -- सेक्टर 1 स्थित श्रीराम मंदिर के संस्थापक स्व. पं परमानन्द त्रिपाठी की 32वीं पुण्यतिथि पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को भी उनकी पुण्यतिथि पर स्वरमयी श्रद्धांजलि दी गयी। प्रसिद्ध तबला वादक पं बच्चनजी महाराज के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत अर्कदेव आचार्य द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय भजन से हुई। आराध्या गोस्वामी ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। गायक श्याम गोस्वामी, दीप नारायण गोस्वामी, मिलन गोस्वामी, हरेकनाथ गोस्वामी, शंकर कुमार, प्रताप नारायण सिंह उर्फ मोनू, अंकिता पाठक, विश्वनाथ गोस्वामी ने भजन, गायक चंद्रकांत शर्मा ने शास्त्रीय राग अल्हैया बिलावल में बंदिश सुमिरन भज मन राम नाम को... व भजन जग में सुंदर है दो नाम.., विभु शंकर मिश्र ने राम राम बोलो..,,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.