सेक्टर 1 बी हाई स्कूल के 88 बैच का मिलन समारोह, पुरानी यादें ताजा
बोकारो, अप्रैल 29 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। नगर के सेक्टर 1बी स्थित हाई स्कूल के वर्ष 1988 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह सिटी पार्क डेफ्फोडिल्स में बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले साथियों ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने स्कूल के दिनों को याद किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मुंबई से पहुंचीं सुजाता सिंह ने कहा कि पुराने दोस्तों से मिलकर एक अलग ही अपनापन महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल के वे दिन जीवन के सबसे खूबसूरत पल होते हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। मिलन समारोह के दौरान सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और स्कूल जीवन से जुड़ी यादों पर चर्चा की। हंसी-खुशी और भावनाओं से भरे इस आयोजन ने सभी को एक बार फिर अपने बचपन के दिनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.