सेक्टर-सोसाइटी की सुरक्षा पर चर्चा
नोएडा, जून 9 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। पुलिस ने सेक्टर और सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरडब्ल्यूए के साथ संवाद की शुरुआत की है। पुलिस अधिकारी सेक्टर में जाकर लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। सोमवार को नोएडा सेक्टर 142 और थाना बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग सेक्टरों में बैठक की गई। एसीपी तीन राजीव कुमार गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी सेक्टर-142 के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत में सेक्टरों की आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा जोन में एसीपी राधा रमन व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की। बैठक के दौरान लोगों की सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.