सेक्टर व्यवस्था का उद्देश्य मेलजोल बढ़ाना : आरएस वर्मा
प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सलोरी सेक्टर की बैठक गुरुवार को पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा की अध्यक्षता में एनएल यादव के आवास पर हुई। बैठक में आरएस वर्मा ने कहा कि सेक्टर व्यवस्था का उद्देश्य पेंशनरों में मेलजोल और सहयोग की भावना बढ़ाना है।इस दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के अजीत प्रताप सिंह और एसएन बिजौरिया को शॉल, माला, मोमेंटो, गीता व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीके सिंह, डॉ. सुधा प्रकाश, डॉ. वीके श्रीवास्तव आदि पेंशनर्स मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.