नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-वन के लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। निवासी हरेंद्र भाटी ने बताया कि पिछले काफी समय से सेक्टर बीटा वन के डी और ई ब्लॉक में सीवर का पानी सड़क पर भरा हुआ है। इसकी बदबू से लोग परेशान हैं। बच्चे न खेल पाते हैं और न ही घर के बाहर खड़े हो पाते हैं। गंदगी से मच्छर भी पनप रहे हैं। सीवर की सफाई के नाम पर टैंकर से पानी खींच दिया जाता है और एक घंटे बाद समस्या पहले जैसी हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...