नोएडा, मार्च 8 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा वन और बीटा वन में साफ सफाई ठीक से न होने के कारण लोग परेशान है। लोगों का आरोप है की जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हुए हैं, जिन्हें साफ करने के लिए कर्मचारी समय से नहीं आते हैं। वहीं, प्राधिकरण द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं की जाती है। सेक्टर बीटा वन में रहने वाले हरेंद्र भाटी ने बताया कि सेक्टरों के अंदर साफ सफाई कार्य अभी भी लापरवाही के साथ किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा रोजाना जाकर सेक्टर की साफ सफाई नहीं की जाती है, जिसके कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं। पार्क के पास सड़क के किनारे घरों के बाहर कचरा पड़ा हुआ है, जिसको उठाने के लिए कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कचरे की वजह से अधिक बदबू आती है, जिससे लोगों का जीना मुश्कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.