सेक्टर में गंदगी के ढेर से लोग परेशान
नोएडा, अप्रैल 25 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सेक्टर अल्फा 2 में गंदगी के ढेरसे लोग परेशान है। लोगों का आरोप है की प्राधिकरण के कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। वहीं, प्राधिकरण से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। अल्फा 2 में रहने पर जितेंद्र ने बताया कि प्राधिकरण कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई में लगातार लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण सड़कों, पार्क व अन्य स्थानों पर कचरा पड़ा रहता है, जिसको उठाने के लिए समय से कर्मचारी नहीं आते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। लगातार इसकी शिकायत प्राधिकरण से की जाती है, लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं। जगह-जगह कचरा के ढेर लगने के कारण बदबू आती है, जिसे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। वही, संक्रमित बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.