नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। अल्फा-2 के घरों में पेजयल कम गति से आने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में दिक्कत हो रही है। सेक्टर में रहने वाली भारती ने बताया कि सोमवार को मोटर चलाने के बाद भी घर की टंकी नहीं भर पाई। मोटर चलाने पर पाइप से पानी नहीं निकल रहा और बाल्टी भरने में काफी वक्त लग रहा है। इससे रोजमर्रा के कार्य करने में दिक्कत हो रही है। विनय ने बताया कि पेयजल की गति कम होने से पहली मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहा। लोग बाल्टी में भरकर पेयजल ऊपर ले जाने के लिए विवश हैं। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी कई बार प्राधिकरण से शिकायत कर चुके, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.