नोएडा, मार्च 22 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा वन में सफाई कर्मचारी कचरा उठाने के लिए नहीं आ रहे, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही। सेक्टर में रहने वाले सुरेश ने बताया कि रविवार को भी सफाई कर्मचारी उनके घर से कूड़ा उठाने के लिए नहीं आए,जिसके कारण घर में कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। लोगों द्वारा पिन्नी में कचरे को बांधकर घरों के बाहर रखा है, आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...