सेक्टर मुख्यालय में मनाया गया सीआरपीएफ दिवस
मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। झपहां स्थित सेक्टर मुख्यालय में गुरुवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) दिवस मनाया गया। सीआरपीएफ के सेक्टर पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अदम्य साहस, बलिदान एवं कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया। ग्रुप केन्द्र के सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे। इसके बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सीआरपीएफ की वीरगाथा एवं बलिदान को याद किया गया। सैनिक सम्मेलन में राजपत्रित अधिकारी व अधीनस्थ अधिकारी एवं कैम्प परिसर में उपस्थित सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.