गोड्डा, फरवरी 13 -- गोड्डा। आज गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित डीएमएफटी सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। निर्वाचन, प्रशासनिक दायित्वों के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें मतदान केन्द्रों के निरीक्षण, मतदान प्रक्रिया की निगरानी, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों के संधारण, मतपेटियों की सुरक्षा, मतदान कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करने एवं संवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.