बोकारो, अप्रैल 3 -- सेक्टर चार थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बोकारो जेनरल अस्पताल के गेट नंबर दो के समीप गुरूवार की देर रात को एक कार डिवाइडर से टकरा गयी। घटना में कार पर सवार 22 वर्षीय अभिषेक रजवार की मौके पर मौत हो गयी, जबकि कार में सवार अन्य युवक घायल हो गये. सूचना मिलने सेक्टर चार थाना की पुलिस पहुंची। वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार अभिषेक रजवार अपने चार दोस्तों के साथ कार से रात में स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान बीजीएच चौक के पास कार का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। हादसे में पीछे बैठे अभिषेक को गंभीर चोटें लगी. इस कारण अभिषेक की मौत हो गयी। मृतक अभिषेक रजवार विस्थापित गांव जमुनियाटांड़ का निवासी था। परिजन शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर चले गये। घायल युवक आगरड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.