नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-74 सुपरटेक केप्टाउन निवासी वीके गुप्ता और सेक्टर-99 निवासी केएस शर्मा ने प्राधिकरण को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सेक्टर और सोसाइटी की सर्विस मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सेक्टर-74 सुपरटेक केप्टाउन निवासी वीके गुप्ता ने बताया कि उनकी सोसाइटी के प्रवेश द्वार नंबर एक और दो की तरफ से गुजरने वाली सर्विस रोड पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। उनका आरोप है कि अनाधिकृत रूप से वेंडर यहां अपनी दुकान लगाते हैं। अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े रहते हैं, जिसके चलते शाम होते ही अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कोई भी वाहन या आपातकालीन समय में वाहन गुजर नहीं सकते हैं। ऐसे में उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर...