नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ओमिक्रॉन-दो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सेक्टर के समीप पुलिस सहायता केंद्र और गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मांग की। डीसीपी ने इस संबंध में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, महासचिव मनीष कुमार, कुशल पाल सिंह राघव मौजूद रहे। ब्रिजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...