नोएडा, मई 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर डेल्टा-1 की ग्रीन बेल्ट पर बिल्डर द्वारा कब्जा किए जाने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। आरडब्ल्यूए के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ पहुंचकर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री ने मामले नियम अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फेडरेशन के पूर्व महासचिव एडवोकेट दीपक भाटी ने बताया कि सेक्टर डेल्टा वन के गेट नंबर-4 पर बनी ग्रीन बेल्ट पर एक बिल्डर ने कब्जा कर लिया है। ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ों को काट दिया गया है। बची हुई ग्रीन बेल्ट की दीवार को गिराकर कब्जे के लिए प्रयासरत है। जबकि सेक्टर के ले आउट के अनुसार वर्ष 1994 में इसका निर्माण हुआ था और पेड़ लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- अस्तौली में डंपिंग ग्राउंड के निर्माण पर रोक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि इस मामले को...