नोएडा, मई 27 -- फीडर-लाइनों में ट्रिपिंग और फॉल्ट ने परेशानी बढ़ाई, शिकायत पर सुनवाई न होने का आरोप नोएडा, उदय । शहर में लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही। बुधवार को 15 से अधिक सेक्टरों में लोगों को 30 मिनट से लेकर तीन घंटे तक की कटौती झेलनी पड़ी। बिजली फीडर और लाइनों में ट्रिपिंग तथा फॉल्ट की वजह से बत्ती गुल हुई। इस दौरान गर्मी से लोग बेहाल रहे। लोगों का आरोप है कि विभाग में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से नाराज लोगों का हंगामाबिजली कटौती के कारण सेक्टर-15 में स्थानीय फॉल्ट की वजह से लोगों को कटौती झेलनी पड़ी। स्थानीय कंट्रोल रूम के नंबर पर शिकायत करने समस्या का समाधान हुआ। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुमेर सिंह रावत ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही कटौती बढ़ती जा रही है। सेक्टर में बिजली की लाइनों मे...