नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा दो में साफ सफाई न होने के कारण लोग परेशान हैं। घरों के सामने से कूड़ा नहीं उठ रहा। कई बार लोग प्राधिकरण से शिकायत कर चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सेक्टर में रहने वाली भारती ने बताया कि पार्क, घरों और सड़क पर जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ है, जिसको प्राधिकरण के कर्मचारी उठाने के लिए नहीं आ रहे। प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा सेक्टर का सर्वे तो किया जा रहा पर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। जितेंद्र ने बताया कि घरों के सामने कूड़ा पड़ा होने के कारण उसमें से अधिक बदबू आ रही है। वहीं, मार्केट में समय से कचरा नहीं उठाने से गंदगी फैल रही । बारिश होने से समस्या और बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.