चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। सपा की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डा भीमराव आंबेडकर की जयंती सेक्टरवार मनाए जाने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि हाईकमान स्तर से जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्रो में सेक्टरवार संविधान जयंती का आयोजन किए जाने के निर्देश मिले है। जिसमें बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर पीडीए को जोड़ने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। भाजपा की कुनीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता हिसाब लेने का इंतजार कर रही है। जिला उपाध्यक्ष मो गुलाब खान ने संगठन और जनप्रतिनिधियों के तालमेल पर जोर दिया। कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनहित के काम प्राथमिकता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.