कानपुर, जून 13 -- कानपुर। सेकेंड इनिंग्स वुमेन थिएटर ने ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन शिमला की पांच जून से नौ जून तक चली नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। संस्था की ओर से एक समूह नृत्य जिसमें अन्नू गोयल, बीना शैलेश, चारू अग्रवाल, कविता टंडन, किरण बाला, मीना मेहरोत्रा, नीता पाण्डेय, नीतिका रस्तोगी, रेनू पारीक, रुपीना मिश्रा, सुनीता वार्ष्णेय, सुमन निगम ने भाग लिया। अन्नू गोयल के नेतृत्व में सुपर वेटरन ग्रुप में ऐसा मौका कहां मिलेगा पर प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रुप में रेनू पारीक ने द्वितीय, सरिता द्विवेदी ने द्वितीय और मीना मेहरोत्रा ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...