सेकेंडों में मौत बनकर उतरा पानी; चीखों से कांप उठा शाकंभरी धाम, कई दुकानें और गाड़ियां बहीं
सहारनपुर, मई 29 -- Flood in Saharanpur: यूपी में गुरुवार की देर रात हुई आंधी-बारिश से कई जिले प्रभावित हुए। बारिश का सबसे ज्यादा असर सहारनपुर के शाकंभरी क्षेत्र में देखने को मिला। शाकंभरी सिद्धपीठ में सब कुछ सामान्य था। श्रद्धालु मां के दरबार में दर्शन कर दुकानों, धर्मशालाओं और खोल के आसपास आराम कर रहे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही मिनटों बाद शाकंभरी में तबाही मचने वाली है। पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी में अचानक से बाढ़ आ गई।रात करीब 12 बजे पहाड़ों से आया तेज बहाव अचानक मंदिर क्षेत्र में उतरा और देखते ही देखते पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जो जहां था, वहीं से जान बचाने के लिए भागने लगा। बाढ़ के पानी में कई दुकानें बह गईं। दुकानदारों का करोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.