सेकंड सेमेस्टर की रविवार को भी हुई परीक्षा
कटिहार, अक्टूबर 4 -- कटिहार। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक द्वितीय सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2025- 29 की पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार रविवार को भी सभी 6 केंद्रों पर आयोजित हुई। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त परीक्षा के लिए जिला में भी डीएस कॉलेज, केबी झा कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेज, सीताराम चमड़िया डिग्री कॉलेज,कटिहार टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज और सीमांचल माइनॉरिटी बीएड कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। रविवार को एम डी सी की फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, मैथमेटिक्स, कॉमर्स,पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, इंग्लिश , इकोनामिक्स ,ज्योग्राफी बंगला आदि विषयों की परीक्षा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.