सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिण ओर रेलवे ने सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए बन रही सेकंड इंट्री से सर्वाधिक फायदा यात्रियों को होगा जो क्रासिंग बंद होने पर जाम में फंस जाते थे और उनकी ट्रेन छूट जाती थी। दक्षिण ओर से आने वाले सीधे बन रही नई सड़क से रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे उन्हें जाम के झाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। दक्षिण ओर रेलवे की काफी जमीनें खाली थीं। दर्जन भी छोटे-बड़े उसमें गड्ढे थे। गड्ढों को पाट कर दक्षिण ओर पहले नाला बनाया जाना शुरू किया गया जो लगभग आधा बन चुका है और कार्य प्रगति पर है। नाला निर्माण के साथ पूरब की ओर से सड़क का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। मिट्टी की लेबलिंग कर उस पर बालू डाल दिया गया है जिससे नमी सोख ले। अगले दो-चार दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.