नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Market Closing bell today 16 April; शेयर बाजार ने गुरुवार (16 अप्रैल) को दिन की शुरुआत भले ही बढ़त के साथ की, लेकिन दिन के अंत तक तस्वीर बदल गई और बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE सेंसेक्स (BSE Sensex) 123 अंकों की गिरावट के साथ 77,989 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 35 अंक फिसलकर 24,197 पर आ गया और 24,200 के नीचे बंद हुआ। HDFC बैंक, ICICI बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में जहां गिरावट देखी गई, वहीं कुछ स्टॉक्स इस गिरावट में भी चमक उठे, तो आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि किन-किन स्टॉक्स में तेजी आई और कौन से शेयर गिरावट के साथ बंद हुए? यह भी पढ़ें- 5 बड़े कारण जिसकी वजह से खुशियों से झूम रहा शेयर बाजार, निवेशक हैं गदगद इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के दिग्गज शेयरों में गिरावट रही। HDFC...