सेंसेक्स की चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- नई दिल्ली। पिछले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 92,995.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल को हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 194.52 अंक यानी 0.25 प्रतिशत और एनएसई का निफ्टी 63.95 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में 49,294.13 करोड़ रुपये की गिरावट आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.