नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) का पुनर्गठन कर दिया गया है। सीबीएफसी के इस नए बोर्ड में फिल्म इंडस्ट्री के 18 नामी चेहरों के नाम शामिल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा इस नए बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।प्रीति जिंटा और पंकज त्रिपाठी जैसे नाम शामिल केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का ये पुनर्गठन केंद्र सरकार द्वारा सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 की धारा 3 की उप-धारा (1) और सिनेमैटोग्राफ (सर्टिफिकेशन) नियम, 2024 के नियम 3 के तहत किया गया है। सीबीएफसी के नए सदस्यों की लिस्ट में प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए सदस्यों को जोड़ा गया है। सरकार की तरफ से आया ये आदेश तीन साल की अवधि या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- बंटवारा ...