पलामू, अप्रैल 12 -- पाटन। प्रखंड मुख्यालय के राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल की 9वीं का छात्र पवन कुमार तिवारी ने इंस्पायर अवार्ड 2025 में चयनित होकर विद्यालय को गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलवाया है। पवन तिवारी ने विज्ञान शिक्षक हरिशंकर कुमार के मार्गनिर्दशन में बिना हाथों से छुए(टच फ्री-हैंड) हाथ धोने के नल का माडल बनाकर प्रस्तुत किया था। स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं स्कूल परिवार शिक्षक इन दिनों विद्यालय में इस छात्र के बनाये सेंसर युक्त हाथ नल से हाथ धुलाई कर रहे है। प्राचार्य पवन प्रजापति ने बताया कि पवन तिवारी की पहल से अन्य विद्यार्थी भी प्रोत्साहित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...