उरई, मार्च 22 -- जालौन। जालौन ट्रॉफी सीजन दो का पहला मुकाबला देव इलेवन सेवढ़ा और सागर इलेवन के बीच हुआ। जिसमें सेवढ़ा की टीम ने नौ रनों से जीत दर्ज की। जबकि भूपेंद्र इलेवन गढ़गुवां और जीआईसी उरई के बीच हुए दूसरे मुकाबले में भूपेंद्र इलेवन ने 24 रनों से जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी देव इलेवन टीम के बल्लेबाज यशराज वर्मा ने अर्द्ध्रशतीय पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों में एक चौके और आठ छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। उनका साथ दे रहे निक्की ने नौ गेंद में 10 रनों की पारी खेली। छोटू ने 13 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 97 रनों पर पहुचाया। दूसरी पारी में खेलने उतरी सागर इलेवन के सलामी बल्लेबाज हनी कश्यप ने 21 गेंदों में 32 रन और बलराम पांडेय ने 20 रनों की पारी खेलकर टीम को सधी हुई शुरूआत दी। लेकिन अन्य बल्लेबाज इसका फायद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.