लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता ईद के दिन घर-घर में मीठी सेंवइयों की खुशबू फैलेगी। मेहमानों का इस्तकबाल पारंपरिक मीठी सेंवइयों से होगा। किमामी सेंवई, दूध वाली सेंवई, शीर खुरमा और रंगीन सेंवई जैसी विविधताएं बनाई जा रही हैं। ये स्वादिष्ट व्यंजन न सिर्फ परिवार को जोड़ते हैं, बल्कि दोस्तों-रिश्तेदारों के बीच खुशियां बांटते हैं। लोग बड़े चाव से इन्हें खाते हैं। किमामी सेंवई में सूखे मेवे और खोया का भरपूर स्वाद होता है, जबकि शीर खुरमा दूध और खजूर से बना अमृत जैसा लगता है। रंगीन सेंवई बच्चों को आकर्षित करती हैं। बाजारों में सेंवई के पैकेटों की रौनक है, लेकिन घरेलू तैयारी का अपना मजा है। ईद के दिन महिलाएं सुबह से रसोई में जुट जाती हैं। नमाज के बाद लोग एक दूसरे के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं और सेंवइयों की मिठास चखते हैं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.