बांदा, फरवरी 19 -- बांदा। रमजान का चांद दिखने के साथ बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। इफ्तार और सहरी की तैयारियों के लिए लोग बड़ी संख्या में खरीदारी उमड़ रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार कैथी बाजार, चौक बाजार, गूलरनाका, छावनी, कालूकुआं, चिल्ला रोड आदि जगहों पर खासी चहल-पहल रही। दुकानों पर दिनभर जमकर बिक्री हुई। प्रमुख किराना व्यापारी प्रदीप गुप्ता, बउवा गुप्ता, सुशील किराना, अजय, रामप्रकाश, छोटू आदि ने बताया कि बाजार में खजूर की विभिन्न किस्में हैं। इंदू बोड़े ने कहा कि इनमें अजवा, किमिया, माबरूम, सफावी, कलमी और ईरानी खजूर की मांग सर्वाधिक है। सामान्य खजूर 130-200 रुपये प्रति किलोे बिक रहा है, प्रीमियम किस्मों की कीमत 800 से 1600 रुपये तक है।केला, सेव, अनार, पपीता और अंगूर के दामों में लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी है। रमजान के पहले सप्ताह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.