सहारनपुर, जून 7 -- गंगोह संवाददाता। पुलिस को चुनौती देते हुए चोर तीतरों चौराहा स्थित चौकी के समीप स्थित एक वेल्डिंग वर्कशॉप में सेंधमारी कर पौने दो लाख का सामान चुरा ले गये। एलआईसी आफिस के समीप स्थित सुन्दर इंजीनियरिंग वेल्डिंग वर्कशॉप में बीती रात हुई चोरी का शनिवार सुबह दुकान स्वामी अब्बास के दुकान पर पहुंचने पर पता चल सका। बैंक वाली दीवार टूटी हुई थी और दुकान से कीमती सामान गायब था। सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि चोर तीन ग्राइंडर मशीन, एक ड्रिल मशीन, करीब 20 किलो पीतल के बुश, लगभग 40 हजार रुपये कीमत की तांबे की वायरिंग, दो छत के पंखे तथा अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- सेंध लगाकर वेल्डिंग वर्कशॉप से चुराया पौने दो लाख का सामान चोरी हुए सामान की कीमत पौने दो लाख रुपये बताई ...