सेंध लगाकर नकदी और जेवर चोरी
आजमगढ़, अप्रैल 17 -- मार्टीनगंज। नगर पंचायत मार्टीनगंज के गांधीनगर वार्ड में बुधवार की रात दीवार में सेंध लगाकर चोर डेढ़ लाख नकदी सहित जेवरात और कपड़े उठा ले गए। परिजनों को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। पंचम शर्मा के परिवार के लोग कमरे में सोए थे। गुरुवार की सुबह उठे तो पत्नी और बच्चों के साथ गेहूं काटने के लिए खेत में चले गए। दोपहर को घर लौटने पर सामान बिखरे देखकर उनके होश उड़ गए। घर के पीछे दीवार में सेंध लगी थी। 26 अप्रैल को पुत्र की शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। यह भी पढ़ें- छत के रास्ते घुसे चोरों ने समेटा नगदी-सामान यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी यह भी पढ़ें- चोरों ने दो लाख नकदी समेत उड़ाए लाखों के आभूषण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.