प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- सेंध लगाकर घर में घुसे चोर आलमारी-बक्शे तोड़कर उसमें रखे नकदी, जेवरात संग लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रचपालीपुर गांव निवासी राकेश कुमार गौतम पुत्र रोहित कुमार गौतम के घर के पीछे से शनिवार की रात चोर नकब लगाकर भीतर घुसे। कमरे में रखे आलमारी बक्सा आदि तोड़ दिए। उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई तो हड़कंप मच गया। टूटे हुए आलमारी बक्से घर के बाहर खेत में मिले। पीड़ित ने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ मनोज कुमार तोमर का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.