प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक पक्के मकान की दीवार में सेंध लगाई। चोरों ने घर में रखे कीमती पुराने बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर अठगवा गांव निवासी रामनारायण मिश्र पुत्र शोभा लाल मिश्र के घर सोमवार रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने घर में रखे पुराने कीमती बर्तन चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब रामनारायण नींद से उठकर घर के पीछे गए तो दीवार टूटी देख वह अवाक रह गए। इसके बाद जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कई कीमती पुराने बर्तन गायब थे। पीड़ित ने कोतवाली में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आसपास के लोगों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.