प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- नए साल की पहली रात ही देल्हूपुर थानाक्षेत्र में किराने की दुकान में चोरी हो गई। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने छानबीन की तो पैरों के निशान व गिरे हुए सामानों का पीछा करते हुए चोरी करने के आरोपित के घर पहुंच गई। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल ली। देल्हूपुर थानाक्षेत्र के चंघईपुर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के चौराहे पर किराना की दुकान चलाता है। गुरुवार रात करीब 1:30 बजे दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी हो गई। आहट मिलने पर विजय के बड़े पिता ने सूचना दी तो गांववाले और पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन तब तक चोर जा चुका था। किन्तु बिस्किट, चुर्री आदि सामान सेंध वाले स्थान के बाहर और कुछ-कुछ दूरी पर आरोपित के दरवाजे तक गिरे हुए थे। गिरे हुए सामानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.