कौशाम्बी, मार्च 26 -- कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया गांव निवासी राजकमल सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह और उनके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर 15 हजार रुपया नकद, एक पायल व अंगूठी समेत हजारों रुपया कीमत का सामन उठा ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराकर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...