सेंध काटकर मकान से नकदी-गहने चोरी, केस
कौशाम्बी, जून 12 -- कोखराज गांव निवासी सुदामा देवी पत्नी घनश्याम ने बताया कि बुधवार की रात खाने के बाद वह और उसके परिवार के सदस्य सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकद व डेढ़ पाव चांदी उठा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामिनी को गुरुवार सुबह हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का अनावरण कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.