फतेहपुर, जून 17 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के गोदौरा गांव में मंगलवार रात चोरों ने घर के पीछे से दीवार में सेंध काटकर करीब पांच लाख के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। बुधवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गोदौरा गांव निवासी जगतपाल ने बताया कि चोरों ने घर के पीछे से दीवार में सेंध काटकर घर के अंदर अलमारी में रखे करीब पांच लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिये। सुबह जब देखा तो दीवार में सेंध कटा था। घर में रखी अलमारी भी खुली पड़ी थी और रखे जेवरात गायब थे। जगतपाल ने बताया बेटा राजकुमार परदेश में रहता है जिसकी पत्नी सुलेखा घर में थी उसी के जेवरात घर में रखे हुए थे। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्...