कौशाम्बी, फरवरी 19 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी के दुर्गापुर बुधवार की रात चोर एक किसान के घर में सेंध लगाकर चोर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर ले उड़े। गुरुवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी है।दुर्गापुर गांव निवासी मोती देवी पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल सिंह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। मोती देवी का गांव के बाहर मकान बना हुआ है। बुधवार की देर रात चोर मकान में सेंध काटकर अंदर घुसे। चोर घर के अंदर रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। हल्ला मचा तो गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। मोती देवी ने बताया कि उसके कब्जे में उसका, बहू और नातिन का जेवर रखा था। जिनकी कीमत लगभग दस लाख रुपये है। इसके अलावा 50 हजार रुपया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.