सेंध काटकर चोर उठा ले गए गृहस्थी
कौशाम्बी, जून 10 -- हिन्दुस्तान संवाद, चाकवन। कोखराज गांव में मंगलवार की रात दीवार तोड़कर चोर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई तो गृहस्वामी की नींद उड़ गई। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोखराज निवासी घनश्याम दिवाकर बाहर रहकर कमाई करता है। घर में उसकी पत्नी सुदामा देवी बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार की रात सुदामा देवी परिवार के साथ खा पीकर सो रही थी। इसी दौरान दीवार तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे। बक्से का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपया नकद के अलावा डे़ पाव चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। इसकी जानकारी सुदामा देवी को सुबह हुई। घर का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर मचाया तो लोग भागकर आए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.