नई दिल्ली, अगस्त 21 -- नमक हमारे खानपान का सबसे जरूरी हिस्सा है। हालांकि आजकल बीपी जैसी हेल्थ प्रॉब्लम काफी कॉमन हो गई हैं और एक्सपर्ट्स भी नमक कम ही खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में बहुत से लोग नमक का भी दूसरा विकल्प ढूंढने में लगे रहते हैं। आपने कई लोगों को सोशल मीडिया पर बोलते सुना होगा कि सेंधा नमक, नॉर्मल नमक से ज्यादा अच्छा होता है। इसे अगर आप रोजमर्रा की डाइट में शामिल करें तो शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। वहीं कुछ लोग सेंधा नमक को खराब बताते हैं। आखिर दोनों में से वाकई कौन सा नमक खाना चाहिए, ये अक्सर लोगों के लिए कन्फ्यूजन का विषय बना रहता है। इसी कन्फ्यूजन को फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ विपुल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दूर किया है।क्या सेंधा नमक, सफेद नमक से बेहतर होता है? कई लोग मानते हैं कि सेंधा नमक, नॉर्मल...