देवघर, जून 22 -- मधुपुर-मारगोमुंडा मुख्य मार्ग पर बौगइया मोड़ के समीप सड़क किनारे फागो टोला बौगईया में मानिक रवानी के निर्माणाधीन घर में रविवार की रात को अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि निर्माणाधीन घर के एक कमरे में मकान मालिक मानिक रवानी अपनी पत्नी देवंती देवी के साथ पिछले कई महीनों से रहकर मकान निर्माण कार्य कर रहा था। जहां रविवार की रात को दोनों घर में ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।

चोरी की घटना शादी समारोह से रात में ही लौटना था, लेकिन तेज वज्रपात और बारिश होने की वजह से रात में नहीं लौट सके। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उसके कमरे के खिड़की के नीचे सेंधमारी कर कमरे के अंदर प्रवेश कर गया। जहां चोरों ने कमरे के अंद...