देवघर, जनवरी 11 -- मधुपुर। अनुमंडल के पाथरोल थाना क्षेत्र के बारां गांव निवासी गैराज मिस्त्री आबिद शेख के घर सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने 80 हजार रुपए नकद समेत दो लाख की संपत्ति चुरा लिया। गृहस्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को बताया कि वह गत दो जनवरी को पत्नी को लेकर सारठ ससुराल गए थे, घर में ताला लगा दिया था। जब वह ससुराल से लौटकर आए और घर का ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि घर के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है। अलमीरा में रखे करीब 80 हजार रुपए, चांदी का पायल, चांदी का टीका और सोने का चेन गायब है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। गृहस्वामी से घटना के संबंध में पूछताछ किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.